संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीएम शिंदे से ओबीसी वर्ग की शिकायत

चित्र
---------------------------------------------------- सीएम शिंदे से ओबीसी वर्ग की शिकायत ठाणे। ओबीसी वर्ग के जाति निहाय जनगणना को लेकर पूर्व में गठित की गई बंठिया आयोग की रिपोर्ट संदेहास्पद है । इस परिप्रेक्ष्य में ओबीसी जनमोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दशरथ पाटिल ने राज्य के सीएम उद्धव एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया कि ठाणे शहर में ओबीसी समाज का जातीनिहाय मिनी सर्वे कराया जाए। इस बाबत सीएम शिंदे ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसको लेकर बैठक आयोजित की जाएगी । उन्होंने ओबीसी समाज के शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि सप्ताह भर में इस मामले को लेकर सरकारी स्तर पर बैठक आयोजित होगी। सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। ‌विदित हो कि ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता दशरथ पाटील के नेतृत्व में ओबीसी जनमोर्चा का एक शिष्टमंडल आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिला। शिष्टमंडल के माध्यम से कहा गया कि बंठिया आयोग की रिपोर्ट संदेहास्पद है। जिस कारण ठाणे शहर में ओबीसी समाज से संबद्ध पारदर्शक जातीनिहाय मिनी सर्वे कराया जाए। साथ ही मांग की गई कि ठाणे महापालिका के स्तर पर ओबीसी लोक प्रतिनिधि की प्रभाग संख्या में भी बढ़ोतरी...

गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध आंदोलन

चित्र
  गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ  आम आदमी पार्टी का विरोध आंदोलन ठाणे। आम आदमी पार्टी ने ठाणे शहर में आक्रामक अंदाज में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध आंदोलन किया। इस विरोध आंदोलन में पुरुषों के साथ ही महिला पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । ठाणे शहर के शासकीय रेस्ट हाउस से निकला पदयात्रा विरोध आंदोलन शहर के कई भागों से होकर गुजरा। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे रोचक बात यह रही कि आम आदमी पार्टी के इस विरोध आंदोलन का समापन श्मशान भूमि के मुख्य द्वार पर हुआ । आम आदमी पार्टी के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष राकेश अंबेडकर की अगुवाई में पदयात्रा व रैली का आयोजन किया गया।  इस विरोध आंदोलन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।  राकेश अंबेकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी है । शनागरिक महंगाई के कारण परेशान हैं। ऐसा लग रहा है कि भविष्य में स्थिति और भी गंभीर होगी। आम आदमी पार्टी के मा...

ईडी के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन

चित्र
  ईडी के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन ठाणे। ईडी द्वारा लगातार राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड के मामले में पूछताछ की जा  रही है।  जिसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस द्वारा आज शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया।  सत्याग्रह आंदोलन के तौर पर विरोध प्रदर्शन किए गए। ठाणे शहर में  अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में ईडी के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार गांधी परिवार को परेशान करने में लगी है । ईडी का सहारा लेकर भाजपा सरकार इस परिवार को परेशान कर रहा है।  देश में  ईडी का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। जो चिंता का विषय है।  नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को ईडी पूछताछ के नाम पर आए दिन परेशान कर रहा है।  एक परिवार विशेष को निशाना बनाने में केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का सहारा ले रहे हैं है।  उपरोक्त ...

ठाणे करों को बिनामूल्य हेलमेट वितरण

चित्र
  ठाणे करों  को बिनामूल्य हेलमेट वितरण ठाणे। बाइक पर बिना हेलमेट के सवार होने वाले दूसरे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और रेडियो सिटी  एफएम ने ठाणे शहर में एक विशेष जनजागृति अभियान का शुभारंभ आज ठाणे शहर में  किया।  इस अभियान के मुख्य संदेश थे बाइक पर सवार पीछे वाले बाबू हेलमेट लगा लो। इस मुहिम के तहत ठाणे शहर में भी रेडियो सिटी एफएम वह यातायात पुलिस की ओर से संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया।  ठाणे करों को संदेश दिया कि बाइक चलाने वाले  तो हेलमेट पहनते ही है।  लेकिन उसके पीछे बैठे यात्री बिना हेलमेट के ही सवारी करते हैं।  जिस कारण दुर्घटना की स्थिति में बिना हेलमेट सवारों की जान चली जाती है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए ठाणे शहर में हेलमेट वितरण का कार्यक्रम संयुक्त रूप से किया गया था । ठाणेकरो को मुफ्त में हेलमेट का वितरण यातायात पुलिस और रेडियो सिटी एफएम ने किया। बाइक सवार पीछे वाले बाबू जरा हेल्मेट लगा लो संदेश के साथ आज ठाणे शहर के तीन हाथ नाके पर रेडियो सिटी एफएम और यातायात पुलिस की पहल पर फ्री में दूसरे बाइक सवार यात्रिय...

ओबीसी आरक्षण मिलने पर एनसीपी का जल्लोष

  ओबीसी आरक्षण मिलने पर एनसीपी का जल्लोष ठाणे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी आरक्षण को बहाल किए जाने के बाद ठाणे शहर में एनसीपी ओबीसी सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष गजानन चौधरी की अगुवाई में जल्लोष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ढोल, ताशे,गाजे-बाजे के साथ एनसीपी पदाधिकारियों ने जल्लोष मनाया। इस अवसर पर जमकर पटाखेबाजी भी की गई। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी वर्ग को आरक्षण बहाल किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गजानन चौधरी ने कहा कि यह  महाविकास आघाडी सरकार की जीत है । महाविकास आघाडी सरकार द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर ही ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिला है।  उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार के संघर्ष के कारण ही ओबीसी वर्ग को न्याय मिल पाया है।        ठाणे शहर स्थित एनसीपी के मध्यवर्ती कार्यालय के बाहर एनसीपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जल्लोष मनाय।  गजानन चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र में ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिलने में सबसे बड़ा योगदान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की रहा  है।  उनके मार्गदर्...

पथनाट्य के द्वारा पुलिस ने दिया देशभक्ति का संदेश

चित्र
  पथनाट्य के द्वारा   पुलिस ने दिया  देशभक्ति का संदेश ठाणे। स्वतंत्रता प्राप्ति के अमृत महोत्सव के अवसर निमित्त की ठाणे नगर  पुलिस द्वारा पथनाट्य के माध्यम से देशभक्ति  और राष्ट्र समर्पण का संदेश नागरिकों को दिया गया।  ठाणे रेलवे स्टेशन के समीप सेटीज ब्रिज पर इस पथनाट्य का आयोजन हुआ। ठाणे नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे ने संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के अमृत महोत्सव निमित्त पथनाट्य का आयोजन निर्देशक किरण नाकती के निर्देशन में किया गया। पथनाट्य का आयोजन ठाणे नगर पुलिस ठाणे और दिग्दर्शक किरण नाकती के अभिनय कट्टा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। पथनाट्य के माध्यम से ठाणेकरों के मन में देशभक्ति का जज्बा जगाने का प्रयास किया गया जो काफी सफल रहा।  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे ने कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के निमित्त देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । उसी के एक भाग के तौर पर ठाणे नगर पुलिस द्वारा सेटीज ब्रिज पर "तिरंगा आन-बान-शान" संकल्पना से पथनाट्य का आयोजन हुआ।...

प्राथमिक शाला को शैक्षणिक मदद

चित्र
       प्राथमिक शाला को शैक्षणिक मदद      ठाणे। रोटरी क्लब ऑफ ठाणे टाइटंस ने संयुक्त रुप से लाल मैदान गणेशोत्सव मंडल के साथ मिलकर बेंचेज, स्कूल बैग्स, नोटबुक,  स्टेशनरी, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, इंडोर गेम्स, वाटर बोतल के साथ ही अन्य कई उपयोगी सामग्रियां जिला परिषद संचालित प्राथमिक शाला में उपलब्ध कराई। रायगढ़ जिला के पेण में स्थित प्राथमिक शाला बलवली को  यह सामग्रियां दी गई। विद्यार्थियों के लिए उपयोगी इस सामग्रियों का लाभ यहां के 90 विद्यार्थी उठा पाएंगे। रायगढ़ जिला परिषद द्वारा संचालित इस प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए पीई नंदकुमार फुटाणे,  क्लब कोषाध्यक्ष गिरीश राठी और क्लब मेंठर विजय केवलरामाणी के द्वारा शिक्षण सामग्रियां और अन्य सहायता सामग्रियां विद्यालय प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। इन बातों की जानकारी देते हुए नंदकुमार फुटाणे ने कहा कि जब उन्हें इस प्राथमिक शाला के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्रियां उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।  आगे...

समाजहित की लड़ाई लड़ेंगे संतोष गुप्ता

चित्र
  समाजहित की लड़ाई लड़ेंगे संतोष गुप्ता ठाणे। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के दिवा शहर अध्यक्ष पद पर संतोष गुप्ता की नियुक्ति की गई है।  इस नियुक्ति से जैविक,साहू राठौर समाज में खुशी की लहर है । अपनी नियुक्ति पर संतोष गुप्ता ने भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही संकल्प दोहराया कि वे समाजहित की लड़ाई संगठन के माध्यम से आगे भी लड़ेंगे।   विदित हो कि नई दिल्ली में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक हुई।  राष्ट्रीय युवा कार्याध्यक्ष एसपी गुप्ता के मार्गदर्शन  और राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री आशीष गुप्ता की पहल पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के दिवा शहर अध्यक्ष पद पर संतोष गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से दिवा शहर में सामाजिक स्तर पर समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच खुशियों की लहर है । महामंत्री राममिलन गुप्ता,  सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता, लालजी गुप्ता, अर्जुन गुप्ता और दिलीप गुप्ता ने दिवा शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल सामाजिक भविष्य की कामना की।...