प्राथमिक शाला को शैक्षणिक मदद

     प्राथमिक शाला को शैक्षणिक मदद

    ठाणे। रोटरी क्लब ऑफ ठाणे टाइटंस ने संयुक्त रुप से लाल मैदान गणेशोत्सव मंडल के साथ मिलकर बेंचेज, स्कूल बैग्स, नोटबुक,  स्टेशनरी, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, इंडोर गेम्स, वाटर बोतल के साथ ही अन्य कई उपयोगी सामग्रियां जिला परिषद संचालित प्राथमिक शाला में उपलब्ध कराई। रायगढ़ जिला के पेण में स्थित प्राथमिक शाला बलवली को  यह सामग्रियां दी गई। विद्यार्थियों के लिए उपयोगी इस सामग्रियों का लाभ यहां के 90 विद्यार्थी उठा पाएंगे।
रायगढ़ जिला परिषद द्वारा संचालित इस प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए पीई नंदकुमार फुटाणे,  क्लब कोषाध्यक्ष गिरीश राठी और क्लब मेंठर विजय केवलरामाणी के द्वारा शिक्षण सामग्रियां और अन्य सहायता सामग्रियां विद्यालय प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। इन बातों की जानकारी देते हुए नंदकुमार फुटाणे ने कहा कि जब उन्हें इस प्राथमिक शाला के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्रियां उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।  आगे भी उन्होंने इस प्राथमिक शाला को अन्य मदद भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।  रोटरी के इस योगदान के प्रति प्राथमिक शाला प्रबंधन ने विशेष आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन