ठाणे करों को बिनामूल्य हेलमेट वितरण
ठाणे करों को बिनामूल्य हेलमेट वितरण
ठाणे। बाइक पर बिना हेलमेट के सवार होने वाले दूसरे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और रेडियो सिटी एफएम ने ठाणे शहर में एक विशेष जनजागृति अभियान का शुभारंभ आज ठाणे शहर में किया। इस अभियान के मुख्य संदेश थे बाइक पर सवार पीछे वाले बाबू हेलमेट लगा लो। इस मुहिम के तहत ठाणे शहर में भी रेडियो सिटी एफएम वह यातायात पुलिस की ओर से संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। ठाणे करों को संदेश दिया कि बाइक चलाने वाले तो हेलमेट पहनते ही है। लेकिन उसके पीछे बैठे यात्री बिना हेलमेट के ही सवारी करते हैं। जिस कारण दुर्घटना की स्थिति में बिना हेलमेट सवारों की जान चली जाती है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए ठाणे शहर में हेलमेट वितरण का कार्यक्रम संयुक्त रूप से किया गया था । ठाणेकरो को मुफ्त में हेलमेट का वितरण यातायात पुलिस और रेडियो सिटी एफएम ने किया।
बाइक सवार पीछे वाले बाबू जरा हेल्मेट लगा लो संदेश के साथ आज ठाणे शहर के तीन हाथ नाके पर रेडियो सिटी एफएम और यातायात पुलिस की पहल पर फ्री में दूसरे बाइक सवार यात्रियों को हेलमेट का वितरण कर उन्हें इसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। इस अवसर पर ठाणे सह पोलीस आयुक्त दत्तात्रय कराळे, अपर पुलिस आयुक्त संजय जाधव, रेडीओ सिटी के आरजे करण, डीआयडी फेम कुंवर अमर के हाथों बिना हेलमेट यात्रा करने वाले बाइक सवारों को फ्री में हेलमेट वितरण किया गया। जन जागरूकता अभियान के दौरान ठाणे के सह पुलिस आयुक्त दत्तात्रय कराळे व रेडीओ सिटी के आरजे करण ने बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को संदेश दिया कि वे अपने जान की रक्षा करने के लिए इसे अवश्य पहने । अन्यथा उनके परिवार या फिर आश्रितों को दुर्घटना की स्थिति में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर रेडियो सिटी एफएम की तरफ से ठाणे यातायात पुलिस के सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें