गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध आंदोलन
गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ
आम आदमी पार्टी का विरोध आंदोलन
ठाणे। आम आदमी पार्टी ने ठाणे शहर में आक्रामक अंदाज में गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध आंदोलन किया। इस विरोध आंदोलन में पुरुषों के साथ ही महिला पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । ठाणे शहर के शासकीय रेस्ट हाउस से निकला पदयात्रा विरोध आंदोलन शहर के कई भागों से होकर गुजरा। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि वे केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सबसे रोचक बात यह रही कि आम आदमी पार्टी के इस विरोध आंदोलन का समापन श्मशान भूमि के मुख्य द्वार पर हुआ । आम आदमी पार्टी के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष राकेश अंबेडकर की अगुवाई में पदयात्रा व रैली का आयोजन किया गया। इस विरोध आंदोलन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे। राकेश अंबेकर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी है । शनागरिक महंगाई के कारण परेशान हैं। ऐसा लग रहा है कि भविष्य में स्थिति और भी गंभीर होगी। आम आदमी पार्टी के माजीवाड़ा ओवला विधानसभा क्षेत्र सचिव कुलदीप पाठक ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई ने सामान्य नागरिक महंगाई से परेशान हो रहे हैं। हर स्तर पर सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही देश में स्थिरता ला सकती है। उनका आरोप था कि कि गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि कर सरकार नागरिकों को प्रताड़ित कर रही है। पार्टी के ठाणे शहर उपाध्यक्ष संतोष शिंदे ने कहा कि मूल्य वृद्धि के खिलाफ नागरिकों का गुस्सा आगे भी फूटने वाला है। आम आदमी पार्टी महंगाई के खिलाफ संघर्षरत है । राहत देने की जगह आम नागरिकों को सरकार प्रताड़ित कर रही है। मूल्यवृद्धि के खिलाफ आप द्वारा आयोजित इस विरोध आंदोलन में राकेश अंबेकर, संतोष शिंदे, कुलदीप पाठक, सतीश सलूजा, सचिव संदेश विचारे, अनिल सिंह, कनक पांडे और दूरियां मैडम के साथ ही अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस विरोध आंदोलन में शामिल हुए।। विरोध आंदोलन का ठाणे जिला अधिकारी कार्यालय समीप स्थित शासकीय विश्राम गृह से शुरू होकर एन.के.टी. काॅलेज- विक्रम बुक डेपो- कोपिनेश्वर मंदिर मार्ग - मराठी ग्रंथ संग्रहालय - बाजारपेठ - नागरिक साड़ी स्टोअर्स - फुल बाजार - राघोबा मार्ग - खंडोबा मंदिर के सामने होते हुए जवाहर बाग शमशान भूमि पर समापन हुआ। अंबेकर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की लापरवाही और मनमानी के चलते ही मूल्य वृद्धि का उपहार सामान्य नागरिकों को दिया जा रहा है । आगे भी आम आदमी पार्टी महंगाई के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें