ओबीसी आरक्षण मिलने पर एनसीपी का जल्लोष
ओबीसी आरक्षण मिलने पर एनसीपी का जल्लोष
ठाणे। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी आरक्षण को बहाल किए जाने के बाद ठाणे शहर में एनसीपी ओबीसी सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष गजानन चौधरी की अगुवाई में जल्लोष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ढोल, ताशे,गाजे-बाजे के साथ एनसीपी पदाधिकारियों ने जल्लोष मनाया। इस अवसर पर जमकर पटाखेबाजी भी की गई।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ओबीसी वर्ग को आरक्षण बहाल किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गजानन चौधरी ने कहा कि यह महाविकास आघाडी सरकार की जीत है । महाविकास आघाडी सरकार द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर ही ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार के संघर्ष के कारण ही ओबीसी वर्ग को न्याय मिल पाया है।
ठाणे शहर स्थित एनसीपी के मध्यवर्ती कार्यालय के बाहर एनसीपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जल्लोष मनाय। गजानन चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र में ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिलने में सबसे बड़ा योगदान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की रहा है। उनके मार्गदर्शन में महा विकास आघाडी सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा और अंततः ओबीसी वर्ग को न्याय मिला। जल्लोष कार्यक्रम में राकांपा पदाधिकारी परिवहन समिति सदस्य नितीन पाटील, राष्ट्रवादी के शहर महासचिव प्रभाकर सावंत, राष्ट्रवादी विद्यार्थी काँग्रेस शहराध्यक्ष प्रफुल्ल कांबळे, हाॅकर्स सेल के अध्यक्ष सचिन पंधारे, दिनेश सोनकांबळे के साथ ही कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें