ईडी के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन
ईडी के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन
ठाणे। ईडी द्वारा लगातार राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड के मामले में पूछताछ की जा रही है। जिसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस द्वारा आज शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया। सत्याग्रह आंदोलन के तौर पर विरोध प्रदर्शन किए गए। ठाणे शहर में अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में ईडी के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार गांधी परिवार को परेशान करने में लगी है । ईडी का सहारा लेकर भाजपा सरकार इस परिवार को परेशान कर रहा है।
देश में ईडी का दुरुपयोग राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। जो चिंता का विषय है। नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को ईडी पूछताछ के नाम पर आए दिन परेशान कर रहा है। एक परिवार विशेष को निशाना बनाने में केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का सहारा ले रहे हैं है। उपरोक्त बातों का जिक्र करते हुए शहर अध्यक्ष चव्हाण ने कहा कि जिस गांधी परिवार ने देश के लिए सब कुछ त्यागा उस परिवार को ईडी का सहारा लेकर भाजपा प्रतारित कर रही है। आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में ठाणे शहर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी भालचंद्र महाडिक, महिंद्र म्हात्रे, रमेश इंदिसे, सचिन शिंदे, सुखदेव घोलप, जे बी यादव, राम भोसले , अनिस कुरेशी, दरम्यान सिंग बिस्ट, श्रीकांत गाडीलकर, निलेश पाटील , राजू शेट्टी, निलेश अहिरे, विनय विचारे, रवि कोळी, स्वप्नील कोळी, निशिकांत कोळी, राहुल पिंगळे आदि शामिल हुए । सत्याग्रह विरोध आंदोलन का आयोजन महात्मा गांधी उद्यान में किया गया। जिस दौरान भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। ईडी के माध्यम से देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की राजनीतिक साजिश हो रही है। दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके खिलाफ आज देशव्यापी सत्याग्रह विरोध आंदोलन हुआ । ठाणे शहर में भी सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किए गए । सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें