समाजहित की लड़ाई लड़ेंगे संतोष गुप्ता
समाजहित की लड़ाई लड़ेंगे संतोष गुप्ता
ठाणे। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के दिवा शहर अध्यक्ष पद पर संतोष गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से जैविक,साहू राठौर समाज में खुशी की लहर है । अपनी नियुक्ति पर संतोष गुप्ता ने भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही संकल्प दोहराया कि वे समाजहित की लड़ाई संगठन के माध्यम से आगे भी लड़ेंगे। विदित हो कि नई दिल्ली में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक हुई।
राष्ट्रीय युवा कार्याध्यक्ष एसपी गुप्ता के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री आशीष गुप्ता की पहल पर भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के दिवा शहर अध्यक्ष पद पर संतोष गुप्ता की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से दिवा शहर में सामाजिक स्तर पर समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच खुशियों की लहर है । महामंत्री राममिलन गुप्ता, सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता, लालजी गुप्ता, अर्जुन गुप्ता और दिलीप गुप्ता ने दिवा शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल सामाजिक भविष्य की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि सामाजिक स्तर पर इस समाज के लिए वे कल्याणकारी और सेवाभावी कार्य आगे भी करते रहेंगे। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संतोष गुप्ता ने कहा कि दिवा शहर में भी इस समाज के लोग भारी संख्या में रहते हैं । स्थानीय स्तर पर भी इस समाज को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस संगठन के माध्यम से आगे दिवा में रहने वाले समाजबंधुओं की परेशानियों के निदान में संगठन के माध्यम से सहयोग देंगे । संतोष गुप्ता ने संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि उन्हें जिस अपेक्षा के साथ दायित्व दिया गया है, वे उसका निर्वहन करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें