पथनाट्य के द्वारा पुलिस ने दिया देशभक्ति का संदेश
पथनाट्य के द्वारा पुलिस ने दिया
देशभक्ति का संदेश
ठाणे। स्वतंत्रता प्राप्ति के अमृत महोत्सव के अवसर निमित्त की ठाणे नगर पुलिस द्वारा पथनाट्य के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्र समर्पण का संदेश नागरिकों को दिया गया। ठाणे रेलवे स्टेशन के समीप सेटीज ब्रिज पर इस पथनाट्य का आयोजन हुआ।
ठाणे नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे ने संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के अमृत महोत्सव निमित्त पथनाट्य का आयोजन निर्देशक किरण नाकती के निर्देशन में किया गया। पथनाट्य का आयोजन ठाणे नगर पुलिस ठाणे और दिग्दर्शक किरण नाकती के अभिनय कट्टा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। पथनाट्य के माध्यम से ठाणेकरों के मन में देशभक्ति का जज्बा जगाने का प्रयास किया गया जो काफी सफल रहा।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे ने कहा कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष के निमित्त देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । उसी के एक भाग के तौर पर ठाणे नगर पुलिस द्वारा सेटीज ब्रिज पर "तिरंगा आन-बान-शान" संकल्पना से पथनाट्य का आयोजन हुआ। इस पथनाट्य का निर्देशन किरण नाकती ने किया। जबकि इस पथनाट्य में कलाकार दिग्विजय चव्हाण, आदित्य नाकती, सहदेव साळकर, महेश रासने,गणेश भालेराव, ओमकार मराठे,अपर्णा निमकर, रंजना दवणे, हरिदास कोंडे,महेश झिरपे आदी सहभागी हुए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें