संदेश

नवंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

19 लाख का जहरीला गुटखा जब्त

चित्र

महिला कर्मचारियों को दिया मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

चित्र
महिला कर्मचारियों को दिया  मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण  चीता यजनेश शेट्टी और दी रिसोर्ट द्वारा द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न मुंबई: 'चीता जीत कुने डू ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन' और 'दी रिसोर्ट' द्वारा तीन दिवसीय 'महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम' का आयोजन दी रिसोर्ट,मढ़-मार्वे, मालाड(वेस्ट), मुंबई में आयोजित किया गया था, जो कि सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसके तहत फेडरेशन के अध्यक्ष चीता यजनेश शेट्टी ने रिसोर्ट के सभी महिला कर्मचारियों को मार्शल आर्ट,आत्मरक्षा व शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण दिया और कुछ खास तरीकों को सिखाया। उसके बाद सभी को सर्टिफिकेट दिया गया।  इस अवसर पर चीता यजनेश शेट्टी ने कहा,"यह बहुत ही सहराहनीय कदम है,आत्मरक्षा तकनीकों के साथ महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना। सभी होटल से जुड़े व्यवसायियों को ऐसे आयोजन करने चाहिए,जिससे सभी महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और वे किसी भी अप्रिय स्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहे और उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का मौका भी मिले।"

लोगों को आकर्षित कर रहे शहर में बने ऐतिहासिक किले

चित्र

डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्रतिष्ठित ग्रीनप्रो पुरस्कार से सम्मानित

डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्रतिष्ठित ग्रीनप्रो  पुरस्कार से सम्मानित मुंबई :  विद्युत एवं तापीय प्रबंधन के समाधान प्रदान करने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी डेल्टा को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के हिस्से इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्रतिष्ठित ग्रीनप्रो पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पहली बार, इसके इंडोर एयर क्वॉलिटी बिजनेस यूनिट (आईएक्यूबीयू) के 23 उत्पादों ने ग्रीनप्रो पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। इन 23 उत्पादों को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। ग्रीनप्रो अवॉडर्स का प्रमुख एजेंडा स्थायी उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देना है, जिससे दुनिया में कार्बन उत्सर्जन में कटौती को बढ़ावा मिले। डेल्टा के आईएक्यू उत्पाद वायु गुणवत्ता की पूर्ण निगरानी सुनिश्चित करते हैं, विजुअलाइजेशन और आंकड़े प्रदान करते हैं और वास्‍तविक समय में एयरकंडीशनर और वेंटिलेटर सिस्टम को एडजस्ट करते हैं। ग्रीनप्रो को यूएन एनवॉयरमेंट द्वारा भी सम्मानित किया गया है और यह उत्पाद की स्थायित्वपूर्ण संबंधी जानकारी प्रदान करने पर यूएन एनवॉयरमेंट गिल्डर्स के अनुरूप ...

क्या नवी मुंबई महानगरपालिका इस विषय पर ध्यान देगी?

चित्र

परमाणु बम और हम

चित्र

टीवी रोगियों को मुफ्त में अनाज वितरण

चित्र
 टीबी रोगियों को  मुफ्त में अनाज वितरण ठाणे । ठाणे शहर के क्षय रोग अधिकारी और कोविड सेल के हेड डॉक्टर प्रसाद पाटील की अगुवाई में 480 टीबी रोगियों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया गया। ठाणे शहर को टीवीमुक्त बनाने की योजना के तहत प्रशासनिक अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत मुफ्त अनाज वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  ठाणे शहर के 480 टीबी रोगियों के बीच अनाज वितरण के कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हस्तियां भी उपस्थित रहीं। इस दौरान भाजपा के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे की प्रमुख उपस्थिति में अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही इस अवसर पर ठाणे मनावा उपायुक्त मनीष जोशी और भाजपा के पदाधिकारी विलास साठे के हाथों अनाज वितरण किया गया।   निक्षय मित्र योजना के तहत ठाणे मनपा मुख्यालय में स्थित नरेंद्र बलराम सभागृह में शहर के 480 टीबी रोगियों के बीच  अनाज कीट का वितरण किया गया। इसी योजना के तहत विधायक निरंजन डावखरे ने शहर के 300 टीवी रोगियों को 6 महीने तक भोजन उपलब्ध कराने का दायित्व लिया है। जबकि अन्य दानदाता भी 180 रोगियों को दत्तक लिया है।...

एक दिन में 45 हजार रोगियों का चेकअप

चित्र
एक दिन में 45 हजार रोगियों का चेकअप  ठाणे। चर्चित डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय विश्व स्तर के शोधकर्ता डॉ दिलीप पवार के नेतृत्व में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिला और मेवाड़ रीजन में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।  एक दिवसीय आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में 45000 से अधिक नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की गई। इसे एक कीर्तिमान बताया गया है। इन बातों की जानकारी देते हुए मेडिकल कैंप के आयोजक डॉ दिलीप पवार ने बताया कि आयोजित कैंप के दौरान लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे । बिरला ने डॉक्टर पवार की इस पहल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉक्टर पवार राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा का कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय पहल है । इसके पहले डॉक्टर पवार की अगुवाई में देश के झारखंड राज्य में भी आदिवासी नागरिकों के लिए  मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कर चुके हैं। इस मेडिकल कैंप में भी विश्व कीर्तिमान बना था । जब एक दिन में ही 75000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी।   विदित हो कि डॉक्...

अनाज किट का वितरण

चित्र
अनाज किट का वितरण ठाणे। बढ़ती महंगाई के कारण सामान्य नागरिकों का जीवन यापन कठिन होता जा रहा है।  ऐसी स्थिति में जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद सेवाभावी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में रोटरेक्ट क्लब ऑफ़ ठाणे डाउनटाउन की ओर से भी विशेष पहल की गई।  ठाणे मनपा के पूर्व सदस्य और प्रेसिडेंट इलेक्ट ऑफ रोटरी क्लब ऑफ ठाणे टाइटन नंदकुमार फुटाणे की निजी पहल पर अनाज किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन ठाणे के किशन नगर परिसर में जरूरतमंद परिवारों के बीच किया गया। अनाज  वितरण कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए नंदकुमार फुटाने ने बताया कि अनाज किट वितरण का स्पॉन्सर वे स्वयं थे । उनके ही द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज किट वितरित किए गए । स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ठाणे डाउनटाउन के बैनर तले अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। अनाज वितरण के कार्यक्रम के स्पॉन्सर नंदकुमार फुटाणे की प्रमुख उपस्थिति में  सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को अनाज कीट का वितरण किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ठाणे महानगरपालिका के पूर्व सदस्य नंदकुम...

श्री जलाराम सत्संग मंडल, कलवा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

चित्र

रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन द्वारा तालाब परिसर की साफ सफाई

चित्र
रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन द्वारा   तालाब परिसर की साफ सफाई ठाणे। रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन द्वारा हर साल ठाणे के उपवन  में छठ महा पूजा का आयोजन किया जाता है । इस बार भी प्रतिष्ठान द्वारा छठ महापर्व के निमित्त अहम योगदान दिया गया। छठ महापर्व के समापन के बाद प्रतिष्ठान और फाउंडेशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपवन तलाव परिसर की व्यापक साफ सफाई की । स्वच्छता अभियान का संचालन रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष धनंजय सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एडवोकेट अमित सिंह ने बताया कि छठ महापर्व के समापन के बाद उपवन तालाब परिसर की साफ सफाई हेतु व्यापक अभियान चला। उपवन तालाब के घाटों पर पड़े निर्माल्य को हटाया गया और व्यापक साफ सफाई की गई। इस सफाई अभियान में ठाणे महानगर पालिका प्रशासन के स्वच्छता विभाग का भी अहम योगदान रहा । जबकि पर्व के निमित्त रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन के माध्यम से विविध तरह की धार्मिक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इस बाबत व्यापक प्रबंध संस्था के द...

हर भारतीयों को छठ महापर्व पर गर्व

चित्र