हर भारतीयों को छठ महापर्व पर गर्व
हर भारतीयों को छठ महापर्व पर गर्व
ठाणे। कलवा पूर्व में मफतलाल तालाब पर आयोजित छठ महापर्व के दौरान राज्य के पूर्व गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने भी अपनी उपस्थिति दर्शा कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूरे देश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
इस मौके पर अपनी निजी भावना व्यक्त करते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि छठ महापर्व समाज के हर वर्गों को एक दूसरे के साथ जोड़ने का काम करता है । ऐसे महान पर्व पर हर भारतीयों को गर्व है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बीपी शर्मा ने बताया कि श्री आव्हाड के निर्देश पर कलवा के मफतलाल तालाब पर छठ व्रतियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। इतना ही नहीं छठ व्रत के दौरान राकांपा के बैनर तले सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था । कलवा में छठ व्रत का समापन बिना व्यवधान के हो, इस बावत राकांपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहले से ही जुटे रहे । स्थानीय राकांपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को श्री आव्हाड ने अपने योगदान के लिए धन्यवाद भी दिया। इस अवसर पर पूर्व नगरसेवक मिलिंद पाटील ,महेश सालवी ,वर्षा मोरे , पप्पू सिंह , सुभाष यादव , अरविंद यादव , रिंकू यादव , अशोक चौबे सहित,तमाम लोग शामिल रहे ।महेश सालवी ने तलाव मैदान की साफ सफाई कराने में प्रमुख भूमिका अदा की । दूसरी तरफ विधायक जितेन्द्र आव्हाड के नेतृत्व में घोलाई देबी नगर , इंदिरा नगर , शिवशक्ति नगर , भास्कर नगर में गन्ना का मुफ्त वितरण कराया गया। बी पी शर्मा के हाथों भी गन्ना का मुफ्त वितरण हुआ। वही छठ महापर्व के कुशल आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति जितेन्द्र आव्हाड ने विशेष आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यकर्ताओं का उन्होंने सत्कार भी किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें