एक दिन में 45 हजार रोगियों का चेकअप
एक दिन में 45 हजार रोगियों का चेकअप
ठाणे। चर्चित डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय विश्व स्तर के शोधकर्ता डॉ दिलीप पवार के नेतृत्व में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिला और मेवाड़ रीजन में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। एक दिवसीय आयोजित फ्री मेडिकल कैंप में 45000 से अधिक नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की गई। इसे एक कीर्तिमान बताया गया है।
इन बातों की जानकारी देते हुए मेडिकल कैंप के आयोजक डॉ दिलीप पवार ने बताया कि आयोजित कैंप के दौरान लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे । बिरला ने डॉक्टर पवार की इस पहल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉक्टर पवार राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा का कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय पहल है । इसके पहले डॉक्टर पवार की अगुवाई में देश के झारखंड राज्य में भी आदिवासी नागरिकों के लिए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन कर चुके हैं। इस मेडिकल कैंप में भी विश्व कीर्तिमान बना था । जब एक दिन में ही 75000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। विदित हो कि डॉक्टर पवार कोरोना संकट के दौरान पूरे महाराष्ट्र में कोरोना रोधी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई थी। चिकित्सा क्षेत्र में उनका जनसेवा का अभियान अभी जारी है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिला और मेवाड रीजन में आयोजित फ्री मेडिकल कैंप के संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ दिलीप पवार ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान कई लोगों में कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। इतना ही नहीं इस बात का भी खुलासा हुआ कि बीमारियों की जानकारी के बाद भी लोग इलाज कराने से हिचकते हैं । साथ ही बहुत सारे ऐसे लोग भी सामने आए जो आर्थिक परेशानियों के कारण अपनी बीमारी का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें