रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन द्वारा तालाब परिसर की साफ सफाई
रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन द्वारा
तालाब परिसर की साफ सफाई
ठाणे। रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन द्वारा हर साल ठाणे के उपवन में छठ महा पूजा का आयोजन किया जाता है । इस बार भी प्रतिष्ठान द्वारा छठ महापर्व के निमित्त अहम योगदान दिया गया। छठ महापर्व के समापन के बाद प्रतिष्ठान और फाउंडेशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपवन तलाव परिसर की व्यापक साफ सफाई की । स्वच्छता अभियान का संचालन रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष धनंजय सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में किया गया।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एडवोकेट अमित सिंह ने बताया कि छठ महापर्व के समापन के बाद उपवन तालाब परिसर की साफ सफाई हेतु व्यापक अभियान चला। उपवन तालाब के घाटों पर पड़े निर्माल्य को हटाया गया और व्यापक साफ सफाई की गई। इस सफाई अभियान में ठाणे महानगर पालिका प्रशासन के स्वच्छता विभाग का भी अहम योगदान रहा । जबकि पर्व के निमित्त रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन के माध्यम से विविध तरह की धार्मिक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इस बाबत व्यापक प्रबंध संस्था के द्वारा किया गया था। उपवन स्थित पायला देवी मंदिर के नजदीक कृत्रिम तालाब पर भी छठ पूजा का आयोजन किया गया था। जल प्रदूषण गंदगी के कारण ना हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए रूद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और सारी गंदगी हटा दी गई। वही छठ पर्व के निमित्त इस संस्था द्वारा विविध धार्मिक और मनोरंजक कार्यक्रम के साथ ही स्वास्थ्य विषयक उपक्रमों का भी आयोजन किया गया था ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें