श्री जलाराम सत्संग मंडल, कलवा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन



श्री जलाराम सत्संग मंडल, कलवा द्वारा 

धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

ठाणे।  संत जलाराम जयंती महोत्सव का आयोजन कलवा के गुणसागर नगर स्थित जलाराम मंदिर में किया गया । इस अवसर पर ठाणे शहर के राजनेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्शा और संत जलाराम के समक्ष शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। श्री जलाराम सत्संग मंडल, कलवा द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए।


आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए समाजसेवी भारत कोटक ने बताया कि श्री जलाराम जयंती महोत्सव के निमित्त कलवा के गुण सागर नगर स्थित जलाराम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।  इस अनुष्ठान में आए हुए भक्तों के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। वहीं श्री जलाराम जयंती महोत्सव के अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव संदीप लेले, ठाणे के पूर्व महापौर मनोहर सालवी,  पूर्व उपमहापौर अशोक भोईर, भाजपा व्यापारी सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष मितेश शाह, भाजपा व्यापारी सेल के कलवा अध्यक्ष मनोज सालवी और पूर्व नगरसेविका प्रमिलाताई केणी के साथ ही अन्य कई राजनीतिक हस्तियों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी उपस्थिति दर्शाए। उन्होंने श्री जलाराम का आशीर्वाद लिया।
भारत कोटक ने बताया कि श्री जलाराम जयंती महोत्सव के निमित्त भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के हर वर्ग सहभागी हुए । जयंती महोत्सव के निमित्त धार्मिक विधि-विधान संपन्न हुए।  वही आयोजक मंडल द्वारा आए हुए आगंतुकों का सत्कार भी किया गया। जबकि हजारों भक्तों ने जयंती महोत्सव के दौरान महाप्रसाद का लाभ भी लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन