दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन

 दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन

ठाणे मनपा के पूर्व नगरसेवक कृष्णा पाटिल की अगुवाई में शारदा संकल्प प्रतिष्ठान और भारतीय जनता पार्टी प्रभाग क्रमांक 11 की ओर से स्थानीय नागरिकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना  को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। आज आयोजित इस शिविर को स्थानीय नागरिकों का अच्छा खासा प्रतिसाद मिला। आज आयोजित शिविर के दौरान कृष्णा पाटिल ने कहा कि वे आने वाले समय में ठाणे शहर के पत्रकारों का भी मुफ्त दुर्घटना बीमा शारदा संकल्प प्रतिष्ठान के माध्यम से करवाएंगे।


प्रभाग के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसको ध्यान में रखकर शारदा संकल्प प्रतिष्ठान के माध्यम से पूर्व नगरसेवक कृष्णा पाटिल लगातार विभिन्न उपकरणों का आयोजन कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने कार्यालय में भारतीय डाक विभाग के दुर्घटना बीमा योजना शिविर का आयोजन किया।  इसके साथ ही इस शिविर में सुकन्या समृद्धि योजना से भी लोगों लोगों को अवगत कराया गया । इसी अवसर पर बोलते हुए कृष्णा पाटिल ने कहा कि वे शारदा संकल्प प्रतिष्ठान की ओर से ठाणे शहर के पत्रकारों का मुफ्त में दुर्घटना बीमा करवाएंगे।.

टिप्पणियाँ