मेगा मेडिकल कैंप को मिला भारी प्रतिसाद

 


मेगा मेडिकल कैंप को मिला भारी प्रतिसाद
ठाणे। भाजपा की ठाणे शहर उपाध्यक्षा डॉक्टर समीरा  समीर भारती द्वारा आयोजित मेगा मेडिकल कैंप को भारी प्रतिसाद मिला। इस शिविर का 600 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।  इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ भारती ने बताया कि इस मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन पालवी महिला मंडळ और भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।  सबसे अहम बात यह रही कि इस मेडिकल कैंप का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के निमित्त किया गया।   

       

     डॉ समीरा समीर भारती ने बताया कि इस मेडिकल कैंप का आयोजन आम लोगों के लिए मुफ्त में किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय सफाई कामगार, आशा वर्कर, अंगणवाडी सेविका, मदतनीस और परिचारिकाओं ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा की थी। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। अब कोरोना समाप्ति की ओर है। उसके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। लेकिन अन्य बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।  लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की अनदेखी नहीं करें। इसी को ध्यान में रखकर डॉ भारती द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। समर्थ हेल्थ सेंटर में इस मेडिकल कैंप आयोजन हुआ।  मेडिकल कैंप में कायझेन रुग्णालय के हृदयरोग तज्ञ डॉ निखिल जाधव  ने हृदयरोग और मधुमेह रोगियों की जांच की। जबकि  दंत चिकित्सक डॉ शितल जोशी ने दंत रोगों की जांच की। इसके साथ ही आयुर्वेदाचार्य और आहार तज्ञ  डॉ श्वेता देशपांडे ने शिविर में इस बात की जानकारी दी कि पूर्व में कोरोना पीड़ित रोगियों को किस तरह का आहार सेवन करना चाहिए। साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की भी सलाह दी गई। 600 से अधिक लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया। वही शिविर  में भाजपा के ठाणे शहर सचिव किरण जोशी, सुनील कोलपकर,  सुमित चव्हाण, निरज मिश्रा, बिभीषण देवकर, कैलास पाटील, जित फाऊंडेशन के राज पुरोहित, वागळे इस्टेट भाजपा कामगार आघाडी के अध्यक्ष दिपेश सिंग,रामचंद्र पाटील उपस्थित थे। जबकि शिविर को सफल बनाने में पालवी महिला मंडळ  युथ अध्यक्ष साक्षी  भारती,  प्रज्ञा कोलपकर, सुचित्रा बदले, श्रुती सावंत, रुचिता मुळे, ज्योती कदम , उषा वाघ, सुचिता कदम ने अपना विशेष योगदान दिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन