सफल हो रही हरित शहर पहल

 

 सफल हो रही हरित शहर  पहल

ठाणे। ठाणे शहर में दो सेवाभावी संस्थाएं हरित शहर के सपने को साकार करने के लिए एक मंच पर आकर काम करने का निर्णय लिया है । और इस निर्णय पर पहल की शुरुआत भी विधिवत कर दी गई है।  दोनों सेवाभावी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुखों ने संयुक्त संकल्प लिया कि वे आगे भी हरित ठाणे की संकल्पना को साकार करने एकजुट होकर काम करते रहेंगे। 


राम सेवा संस्था और सद्भावना हरा भरा फाउंडेशन ने मिलकर ठाणे में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । शहर के कई जगहों पर पेड़ लगाए गए । इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राम सेवा संस्था के अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि उक्त आयोजन के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों की भी उपस्थिति रही । इतना ही नहीं कार्यक्रम में शामिल लोगों को अल्पाहार कराया गया। इस अवसर पर राम सेवा संस्था के संस्थापक राकेश गुप्ता ,  सचिव अनिल शाह , कोषाध्यक्ष  जितेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा,  रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सदभावना हरा भरा फाउंडेशन के अध्यक्ष  पुरुषोत्तम लाल गुप्ता  ने राम सेवा संस्था के के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी इस तरह के सेवाभावी कार्य शहर में करते रहेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन