मेगा मेडिकल कैंप को मिला भारी प्रतिसाद
मेगा मेडिकल कैंप को मिला भारी प्रतिसाद ठाणे। भाजपा की ठाणे शहर उपाध्यक्षा डॉक्टर समीरा समीर भारती द्वारा आयोजित मेगा मेडिकल कैंप को भारी प्रतिसाद मिला। इस शिविर का 600 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ भारती ने बताया कि इस मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन पालवी महिला मंडळ और भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सबसे अहम बात यह रही कि इस मेडिकल कैंप का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के निमित्त किया गया। डॉ समीरा समीर भारती ने बताया कि इस मेडिकल कैंप का आयोजन आम लोगों के लिए मुफ्त में किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय सफाई कामगार, आशा वर्कर, अंगणवाडी सेविका, मदतनीस और परिचारिकाओं ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा की थी। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। अब कोरोना समाप्ति की ओर है। उसके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। लेकिन अन्य बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोग अप...