आव्हाड पर हुई शुभकामनाओं की बारिश



 आव्हाड पर हुई शुभकामनाओं की बारिश


ठाणे। राज्य के पूर्व गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के जन्मदिवस पर उत्तर भारतीय बहुल क्षेत्रों में भी विशेष खुशियां मनाई गई। खासकर कलवा पूर्व के परिसर में सामाजिक स्तर पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।  इसी क्रम में कलवा के चर्चित समाजसेवी और सेवाभावी संगठनों ने भी जितेंद्र आव्हाड को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।  उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। कलवा पूर्व के इंदिरा नगर , शिवशक्ति नगर , घोलाई देबी नगर , आतकोनेश्वर नगर , पौंड पाडा के समाजसेवियों ने जितेंद्र आव्हाड को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। यहां के सक्रिय समाजसेवी  बी पी शर्मा , जटाशंकर शुक्ला , मुन्ना पाल , महेंद्र चौधरी, फूलचंद यादव आदि ने उनके खुशहाल जीवन और स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना की तथा जन्मदिन पर हार्दिक शुभेच्छा दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन