तिरंगा प्रभात फेरी के दौरान नागरिकों ने किया गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप

 



तिरंगा प्रभात फेरी के दौरान नागरिकों ने किया

 गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप

ठाणे। ठाणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 4 में तिरंगा प्रभात फेरी के दौरान सार्वजनिक स्तर पर नागरिकों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। ठाणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 4 में पूर्व नगरसेविका स्नेहाताई  आंब्रे और भाजपा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष रमेश आंब्रे द्वारा तिरंगा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।  इस प्रभात फेरी मैं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सहभागी हुए।  तिरंगा प्रभात फेरी प्रभाग के कई भागों से होकर गुजरा। जिसे स्थानीय नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला । तिरंगा प्रभातफेरी का आयोजन भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक केलकर के मार्गदर्शन में किया गया।


निकाली गई  तिरंगा प्रभात फेरी सावरकर उद्यान, हिरानंदानी मेडोस, ठाणे से वसंत विहार होते  हाईड पार्क, तुळशीधाम रोड पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा प्रभात फेरी में सैकडों युवक,  जेष्ठ नागरिक,  महिलाएं और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल हुए। इसी प्रभाग के गणपती मंदिर, हाईड पार्क रेसिडेंसी, तुळशीधाम रोड, ठाणे व गणेश मंदिर, प्रेस्टिज रेसिडेन्सी, वाघबीळ. ठाणे. में आंब्रे दंपति द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। लोगों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन