उद्धव ठाकरे समर्थकों में उत्साह
उद्धव ठाकरे समर्थकों में उत्साह
ठाणे। शिवसेना के पूर्व नगरसेवक संजय तरे के जन्मदिवस और शिवसेना के पूर्व उपनेता स्वर्गीय अनंत तरे की स्मृति के निमित्त नोटबुक वितरण का आयोजन किया गया । इस आयोजन में शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उपस्थिति लगाकर एकनिष्ठ रहने का संदेश भी दिया।ठाणे शहर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे के समर्थकों में जो उत्साह देखा गया, उससे राजनीतिक विश्लेषक भी अचंभित हैं । कहा जा रहा है कि उद्धव सैनिकों का यह उत्साह भविष्य में पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को और अधिक मजबूती देंगे ।
इस कार्यक्रम के दौरान ठाणे शहर के हर भाग से शिसैनिकों ने आकर अपनी उपस्थिति दर्शाई। जुटी हुई भीड़ को देखकर शिवसेना के ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे और सांसद राजन विचारे काफी खुश नजर आए। ठाणे के आजाद नगर शिवसेना शाखा में आयोजित नोटबुक वितरण शिवसेना के ठाणे जिलाप्रमुख केदार दिघे, सांसद राजन विचारे, ठाणे शहरप्रमुख प्रदीप शिंदे, महिला उपजिला संगठक महेश्वरी तरे और ठाणे उपशहरप्रमुख जगदीश थोरात के हाथों किया गया। इस अवसर पर शिव सैनिकों में गजब का उत्साह देखा गया । इस दौरान हर तरफ उद्धव ठाकरे आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं का नजारा देखने को मिल रहा था। संजय तरे को शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जन्मदिवस के निमित्त शुभकामनाएं दी। उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना पार्टी पदाधिकारियों ने की। इस आयोजन में जिलाप्रमुख केदार दिघे और सांसद राजन विचारे की उपस्थिति से शिवसेना समर्थकों में उमंग और उत्साह देखा गया । कार्यक्रम के दौरान अन्य शिवसैनिकों में महिला उपशहरप्रमुख मंजिरी ढमाले, महिला विभाग संगठक वैशाली मोरे, सिद्धार्थ संजय पांडे, आकाश संजय पांडे, महाराष्ट्र कोली समाज संघ के अध्यक्ष जयेश तरे, विशाल तरे, कुमारी निशिता तरे, मधुकर वैरी, प्रकाश वैती, अरविंद भोईर, विजय भोईर, संतोष भोईर, चेतन भोईर, सत्यवान कदम और आजाद नगर शिवसेना शाखा प्रमुख संतोष दंत और उपशाखा प्रमुख किरण निर्मल भी उपस्थित रहे । जबकि आयोजन को सफल बनाने में मीनल लाड़, संतोष गवई , राजू पवार, योगेश कोली, सुनील भोईर, प्रथमेश जाधव, जितेंद्र राणे, मच्छींद्र कदम, लक्ष्मण सिंह, बापू देशमुख और राजन यादव आदि ने विशेष सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें