आजादी गौरव पदयात्रा को मिला भारी प्रतिसाद



 आजादी गौरव पदयात्रा को मिला भारी प्रतिसाद

ठाणे। ठाणे के कोपरी परिसर में कांग्रेस द्वारा आजादी गौरव पदयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस पदयात्रा को स्थानीय नागरिकों का भारी प्रतिसाद मिला। ठाणे शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक क्रमांक पांच में आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया।  इस पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस कमेटी ब्लॉक क्रमांक 5 के अध्यक्ष नीलेश आहिरे  ने किया था।
    भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त कांग्रेस द्वारा शहर के कई भागों में लगातार विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है ।  ब्लॉक क्रमांक 5 के अध्यक्ष निलेश अहिरे ने कहा कि इस पदयात्रा का मूल उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय स्वतंत्रता के संदर्भ में जागृत करना है। ऐसी जानकारी निलेश आहिरे ने दी। पदयात्रा ब्लॉक क्रमांक 5 कोपरी के विभिन्न भागों से होकर गुजरी । जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी सहभागी हुए। आजादी गौरव पदयात्रा में  ठाणे शहर कांग्रेस के महासचिव महेश पाटिल,  यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत तिवारी,  ठाणे युवा कांग्रेस के कोपरी पंचपाखड़ी विधानसभा अध्यक्ष अजीत ओझा, ब्लॉक क्रमांक 5 के अध्यक्ष निलेश अहिरे, ठाणे युवक उपाध्यक्ष स्वप्निल भोईर, मनोज चव्हाण, प्रथमेश यादव,अमित पाल आदी पदाधिकारी शामिल हुए। आजादी गौरव पदयात्रा की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आहिरे  ने कहा की पदयात्रा में स्थानीय नागरिक स्वेच्छा से शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने पदयात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति भी अपना आभार जताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन