स्वतंत्रता सैनिकों से जुडी प्रदर्शनी
स्वतंत्रता सैनिकों से जुडी प्रदर्शनी
- मंत्री चव्हाण ने किया उद्घाटन
ठाणे। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता सैनिकों को नमन करने हेतु टाउन हॉल में स्वतंत्रता सैनिकों से जुड़ी जानकारियों के संदर्भ में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य के सार्वजनिक बांधकाम मंत्री रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया गया।
इस अवसर पर ठाणे जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर, अतिरिक्त जिलाधिकारी, मनिषा जायभाये, निवासी उपजिलाधिकारी सुदाम परदेशी, उपजिलाधिकारी गोपीनाथ ठोंबरे, उपविभागीय अधिकारी अविनाश शिंदे, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता विलास कांबळे आदि भी उपस्थित थे। ठाणे जिले के स्वतंत्रता सेनानी देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी कुर्बानी भी दीथी। इतना ही नहीं गोवा मुक्ति और हैदराबाद मुक्ति की लड़ाई में भी ठाणे जिले के स्वतंत्रता सैनिकों की समर्पित भूमिका रही थी। ठाणे जिले के ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचे, इसको ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर ठाणे जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
इस प्रदर्शनी में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री रविंद्र चव्हाण ने स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी इस प्रदर्शनी का मुआयना कर पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही हाल ही में नूतनीकरण किए गए टाउन हॉल का भी जायजा उन्होंने लिया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठाणे जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर ने मंत्री चव्हाण का सत्कार किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें