नेशनल तैराकी स्पर्धा के लिए तैराकों की चयन प्रक्रिया संपन्न
नेशनल तैराकी स्पर्धा के लिए तैराकों की चयन प्रक्रिया संपन्न
ठाणे। 36 वें नेशनल गेम्स और 75 वें सीनियर नेशनल स्पर्धा के लिए चयनित होने वाले तैराकों का ट्रायल ठाणे के ठाणे क्लब में संपन्न हुआ । इस स्पर्धा में मुंबई, पुणे और ठाणे के तैराकों ने भाग लिया।
स्विमिग ट्रायल में चयनित तेराक तैराकी के नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग ले पाएंगे। जिसमें तीनों शहरों के तैराकों ने भाग लिया। इसे संपन्न कराने में विधायक रविंद्र फाटक, ॲङ निरंजन डावखरे, युवा सेना के नितीन लांडगे, ठाणे महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त 2 संजय हेरवाडे, ठाणे जिला हौशी जलतरण संघटना के अतुल पुरंदरे, स्टारफिश स्पोर्टस फाऊंडेशन के राजेश मोरे, वैशाली नेरपगारे और ठाणे क्लब की निकीता शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस ट्रायल में चयनित तैराक तैराकी के नेशनल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। जबकि स्विमिंग ट्रायल का आयोजन स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कन्वेनर राजेंद्र पालकर की देखरेख मे हुआ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें