संपन्न हुआ सामूहिक राष्ट्रगान
संपन्न हुआ सामूहिक राष्ट्रगान
ठाणे। ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के लिए आयोजित स्वराज्य महोत्सव के अंतर्गत आज थाने जिला अधिकारी कार्यालय में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर के मार्गनिर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, निवासी उपजिलाधिकारी सुदाम परदेशी, उपजिलाधिकारी रेवती गायकर के साथ ही अन्य अधिकारी और कर्मचारी आदि भी शामिल हुए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें