डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ

 डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ 


ठाणे। शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा जन्माष्टमी के के अवसर पर संस्था रॉयल डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह का आयोजन संस्था के वागले इस्टेट स्थित कार्यालय में किया गया।   इसी अवसर पर नागरिकों की सुविधा हेतु मुफ्त स्वास्थ शिविर का भी आयोजन किया गया।
     इस चिकित्सा शिविर का लाभ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने उठाया। जबकि डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन पूर्व नगरसेवक व विभागप्रमुख एकनाथ भोईर ने किया । उन्होंने संस्था के सेवा भाभी कार्यों की सराहना की। साथ ही संस्था को यथाशक्ति हरसंभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था लगातार इसी तरह समाजहित के कार्य करती रहेगी।  स्वास्थ सेवा की दिशा में संस्था ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। इस सेंटर के माध्यम से लोगो को कम दाम में जांच करके मेडिकल रिपोर्ट मिलेगा मिलेगा। उक्त आयोजन के अवसर पर संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, समाजसेविका मनीषा सिंह, अध्यापिका पूनम मौर्या, समाजसेवक संजय झा, रंजीत सिंह, आशीष सिंह, गुरूदत्त केसरकोली, डायग्नोस्टिक संचालक किरण वारुंगसे, लैब टेक्नीशियन विनीत पांडे के साथ ही अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन