आदिवासी दिवस पर निकली रैलियां



 आदिवासी दिवस पर निकली रैलियां 

ठाणे। आदिवासी दिवस 9 अगस्त के  अवसर पर आदिवासी समाज की महिलाओं ने ठाणे शहर में रैलियां निकाली।  उन्होंने एकजुट होकर आदिवासी तारफा नृत्य भी प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी श्रम संघर्ष संगठना के संस्थापक हंसराज खेवरा ने किया।  संघटना की ओर से कोर्ट नाका स्थित तारफाधारी मूर्ति को माला और राघोजी भांगरे की प्रतिमा पर  पुष्पहार का अर्पण  किया गया।   हंसराज खेवरा ने बताया कि आदिवासी दिवस आदिवासियों के लिए स्वाभिमान दिवस के समान होता है ।  सभ्यता,  संस्कृति तथा  परंपराओं को बनाए रखने का संकल्प आदिवासी समाज इस दिवस  पर लेता है।  एक और आदिवासी महिलाएं आदिवासी वेशभूषा में बाइक ड्राइव करते दिखी तो वही  आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान खींचा।  आदिवासी सभ्यता और संस्कृति की ओर लोगों का ध्यान खींचा।  हंसराज खेवडा ने  कहा कि ऐसे आयोजन से हम अपनी आदिवासी विरासत को बचाए रखने का प्रयास कर रहे  हैं। अपनी सभ्यता,  संस्कृति और रहन-सहन के साथ यह समाज किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा । आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदिवासी श्रमिक संघर्ष संघटना के संस्थापक अध्यक्ष हंसराज खेवरा , नवी मुंबई संपर्क प्रमुख रमेश डोळे, शहापूर संपर्क प्रमुख सुनील भांगरा , सलाहकार अमृत धर्मा सुरकर, भाईंदर संपर्क  प्रमुख हरी पागेरा, हेमंत जाधव व मान्यवर आदि उपस्थित देखे गए। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन