ढाई करोड़ का हाथी दांत बरामद



 ढाई करोड़ का हाथी दांत बरामद


 गिरफ्तार किए गए दो आरोपी

ठाणे। ढाई करोड़ मुल्य के हाथी दांत की बिक्री करने के लिए आरोपी आने वाला है।  इस बात की जानकारी ठाणे अपराध शाखा की यूनिट 1 को मिली । इस यूनिट ने वन विभाग की मदद से जाल बिछाकर कलवा नाका परिसर से दो संदिग्धों को पकड़ा।  उसके पास से ढाई करोड़ मूल्य का हाथी का दांत बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार अपराध शाखा यूनिट एक के अधिकारी और अमलदार को गुप्त जानकारी मिली थी  कि छत्रपति शिवाजी महाराज चौक,  शिवसेना शाखा के सामने,  कलवा नाका पर हाथी दांत बेचने के लिए तस्कर आने वाले हैं। इस संदर्भ में अपराध शाखा के अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी ने गिरफ्तार आरोपियों का अता-पता देने से साफ इनकार किया है।  साथ ही कहा है कि यदि आरोपी के नाम सार्वजनिक होंगे तो जांच कार्य प्रभावित हो सकता है । इस मामले की जांच कर रहे हैं अधिकारी ने बताया कि हाथी दांत प्रकरण में अन्य गिरफ्तारियां भी सुनिश्चित है । अब इस बात का पता लगाया जाएगा कि यह हाथी दांत कहां से लाया गया है । इस रैकेट में और कौन-कौन से चेहरे शामिल  हैं।. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन