75 वर्षीय बुजुर्गों ने किया 75 वां ध्वजारोहण
75 वर्षीय बुजुर्गों ने किया 75 वां ध्वजारोहण
ठाणे। ठाणे शहर में जहां स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था तो वहीं इस दौरान शहर में 75 वर्षीय बुजुर्गों के हाथों 75 वां राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिस दिन हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था, उसी दिन इन बुजुर्गों का जन्म भी हुआ था। ऐसे बुजुर्गों के हाथों ध्वजारोहण किया गया। ठाणे के आजाद नगर शिवसेना शाखा में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ ही बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद रहे।
पूर्व नगरसेवक संजय तरे ने कहा कि आजाद नगर शिवसेना शाखा में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम निश्चित तौर पर अनोखा रहा । स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के निमित्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय 75 वर्षीय बुजुर्गों के हाथों यहां ध्वजारोहण किया गया। जिस समय हमारे देश को अंग्रेजों से मुक्ति मिली थी, उसी दिन इन बुजुर्गों का जन्म भी हुआ था । यह बुजुर्ग हमारे लिए गौरव के प्रतीक रहे हैं। जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ था। कार्यक्रम में शामिल बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया । इसी अवसर पर संजय तरे और शिवसेना की ठाणे जिला महिला उप संगठक महेश्वरी तरे के हाथों छोटे-छोटे बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण कर उनका मुंह मीठा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महिला विभाग प्रमुख वैशाली मोरे, शाखा प्रमुख संतोष दंत, पवन जाधव , जगदाले मास्टर, विभाग प्रमुख दादू शिंदे, राजापुर शहर संपर्क प्रमुख सत्यवान कदम, जया बामगुडे, दर्शना शिंदे, कमल पांडव, मयूरी कदम, सुनील भोईर और राजू पवार आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें