73 लाख की मिली नुकसान भरपाई


 73 लाख की मिली नुकसान भरपाई

ठाणे। उल्हासनगर अंबिवली के बीच बाइक से प्रवास करने वाले और महिंद्रा हॉलीडे में मैनेजर पद पर काम करने वाले खंदारे सड़क दुर्घटना का शिकार हुए।  जिस कारण उनका दोनों पैर बेकार हो गया । इस मामले में पालघर लोक अदालत के न्यायमूर्ति ए.एस. प्रतिनिधी  ने खंदारे को 73 लाख क्षतिपूर्ति देने का फैसला दिया। उक्त दुर्घटना मार्च 2018 में हुई थी।
क्षतिपूर्ति का यह दावा  खंदारे की ओर से दीपक नामदेव खंदारे ने किया था। पालघर लोक अदालत में इस मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और उसके के वकील आशा पवार ने नुकसान भरपाई दावेदार दीपक नामदेव खंडारे के साथ समझौता किया। जानकारी के अनुसार खंदारे बाइक पर सवार होकर दमण के लिए निकले थे । अंबिवली पालघर समीप मुंबई अहमदावाद रोड पर तेज गति से आती ट्रक में उसे रौंद डाला जिस कारण उसके दोनों पैर बेकार हो गए। मृतक खंदारे का मासिक वेतन ५४ हजार ११३ रुपये था। उनके पूरे परिवार का भरण पोषण इसी वेतन पर हो रहा था । आखिरकार पालघर लोक अदालत में यह मामला पहुंचा।  दावेदार और इंश्योरेंस कंपनी के बीच समझौता हुआ।  जिसमें अपंग हुए खंदारे के परिवार को 73 लाख नुकसान भरपाई देने पर सहमति बनी।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन