26 वां मास परायण रामायण संपन्न


 

26 वां मास परायण रामायण  संपन्न


ठाणे। त्रिदेव मानस मंडल द्वारा आयोजित श्रावण मास परायण रामायण का 26 वां मास परायण रामायण सोमवार को समाजसेवी परमेंद्र पाठक के घर पर संपन्न हुआ।  इसके साथ ही आरती आदि के बाद भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया गया। मालूम हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिदेव मानस मंडल द्वारा दिवा मे़ंं मास परायण रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। जो पूरे श्रावण मास में अलग दिनों में अलग लोगों के घर पर किया जाता है। जिससे समूचा दिवा परिसर भक्तिमय हो गया है। दिवा में चल रहे इस धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शेषमणि चतुर्वेदी, सुरेंद्र तिवारी, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव, केशरी प्रसाद दूबे, संगम पांडेय, विनय मिश्रा, संतोष मौर्या, के.के. शुक्ला, शिवकुमार पाठक, आराधना पाठक,   विनायक सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, कलेक्टर पांडेय, विजय पांडेय, निगम मिश्रा, अमरजीत विश्वकर्मा, अजय सिंह, विनोद दूबे, काशी मिश्रा आदि गणमान्य लोगों ने पहुंचकर विनय मिश्रा के यहां मास परायण रामायण का 26 वां पाठ पूरा किया। 12 अगस्त को हवन एवं भंडारे के साथ मास पारायण रामायण पाठ का समापन होगा। ऐसी जानकारी आयोजक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने दी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन