कई रोगों से मुक्ति दिलाता है योग

 कई रोगों से मुक्ति दिलाता है योग


ठाणे। मानव यदि नियमित तौर पर योग और ध्यान का अमल करें  तो उन्हें कई तरह के खतरनाक रोगों से मुक्ति मिल सकती है।  वर्तमान समय में पूरा विश्व योग के महत्व को समझ रहा है।  आज उसी का परिणाम है कि भारत से निकला योग और ध्यान आज दुनिया के विकसित देशों में भी लोगों को रोगों से मुक्ति दिला रहा है।  विश्व योग दिवस के अवसर पर यह संदेश रूद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने दिया ‌।

विश्व योग दिवस के अवसर पर ठाणे के कोरस टावर में रहने वाले तमाम लोगों ने योग शिविर में भाग लेकर शिविर को सफल किया। इस अवसर पर योगा शिक्षिका काजल शेठी ने योग शिविर में शामिल लोगों को विविध तरह के योग करने की सलाह दी। विविध योगों से उन्होंने शिविर में लोगों को अवगत भी कराया।  इस अवसर पर काजल शेठी ने कहा कि मानव को यदि रोग रहित जीवन जीना है तो प्रतिदिन उन्हें कुछ पल योग  और ध्यान के लिए निकालना ही होगा । योग कई तरह के रोगों का निदान भी है । इस योग शिविर मे रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष ॲड धनंजय सिंह सिसोदिया , गजेंद्र तोमर , गणेश वैती , तुषार नाईक , भोजपुरी गायक सोनू सिंह सुरीला,क्षनरेश घई,राकेश सिंह तोमर,क्षसंजय सिंह, हरीश,अमित सिंह के साथ ही अन्य नागरिक भी शामिल हुए । इस मौके पर धनंजय सिंह ने  योग शिविर के आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति अपना विशेष आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन