दसवीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी
दसवीं बोर्ड परीक्षा में
लड़कियों ने मारी बाजी
ठाणे। दसवीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। ठाणे जिले में दसवीं का परीक्षाफल ९७.१३ प्रतिशत रहा । जिला परिषद के माध्यमिक शिक्षण अधिकारी ललिता दहीतुले ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की सफलता का प्रतिशत अधिक रहा। जिले में एक लाख 13 हजार 825 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए । दसवीं की परीक्षा में एक लाख १७ हजार १८३ विद्यार्थी शामिल हुए थे। दसवीं की परीक्षा में ५५ हजार ४७३ लड़कियां शामिल हुई थी। ५४ हजार ३९० लड़कियां परीक्षा में सफल रही। इस परीक्षा में ६१ हजार ७१० लड़के बैठे। उनमें से ५९ हजार ४३५ लड़के सफल रहे। इस परीक्षा में लड़कियों की सफलता का प्रतिशत ९८.०४ रहा। लड़कों की सफलता का प्रतिशत ९६.३१रहा। लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक सफल रही। परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियो का अभिनंदन जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा पाटील, जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब दांगडे, उपाध्यक्ष सुभाष पवार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रुपाली सातपुते, माध्यमिक शिक्षणाधिकारी ललिता दहितुले ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें