अग्निपथ योजना को लेकर यूथ एनसीपी का विरोध आंदोलन
अग्निपथ योजना को लेकर
यूथ एनसीपी का विरोध आंदोलन
ठाणे। अग्निपथ योजना को लेकर ठाणे शहर में यूथ एनसीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विरोध आंदोलन किया। शहर में हाईवे को भी बाधित किया गया। जिस कारण आधे घंटे तक वाहनों की सामान्य आवाजाही हााईवे पर बाधित रही। यह विरोध आंदोलन राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के आदेश तथा शहराध्यक्ष आनंद परांजपे के मार्गदर्शन में हुआ। यूथ एनसीपी के ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर की अगुवाई में आंदोलन किया गया।
यूथ एनसीपी के प्रदेश महासचिव उमेश अग्रवाल की उपस्थिति में रास्ता रोको आंदोलन किया गया । आधे घंटे मुंबई से ठाणे तथा ठाणे से मुंबई की ओर आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही हाईवे पर बुरी तरह से बाधित रही। अग्निपथ योजना केंद्र सरकार ने सैन्य भर्ती बंद करने की नियत से लाई है।
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर ने कहा कि सारा कुछ केंद्र की मोदी सरकार का गेम है । पहले सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन देने का प्रलोभन दिया । अब सैनिकों को नो रैंक नो पेंशन का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है । आने वाले समय में भयानक स्थिति पैदा होगी। 4 साल सेवा के बाद जब ये युवा बेरोजगार होंगे तो वे आपराधिक गिरोह भी बना सकते हैं। क्योंकि उनके पास रोजगार ही नहीं रहेगा। ऐसे में अराजक गतिविधि की ओर ये युवा अग्रसर होंगे। खामकर का कहना था कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद देश में केवल 3% पूर्व सैनिकों को ही रोजगार मिल पाता है। बाकी सारे सैनिक बेरोजगार ही रहते हैं। उससे भी गंभीर स्थिति अब आने वाले समय में पैदा होने वाली है। राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उमेश अग्रवाल ने कहा कि अग्निवीर की आड़ में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाना जाएगा । इस विरोध आंदोलन में समीर नेटके, श्रीकांत टावरे, अभिषेक पुसाळकर, साकिब दाते, मैसर शेख जय साथ ही अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें