शिव शांति प्रतिष्ठान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम
शिव शांति प्रतिष्ठान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम
ठाणे। ठाणे शहर में cका आयोजन किया जा रहा है। संस्था प्रतिष्ठान का लक्ष्य हरित ठाणे के सपने को साकार करना है। जिस कारण प्रतिष्ठान द्वारा नियमित तौर पर पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ठाणे शहर में प्रतिष्ठान द्वारा लगातार 241 वा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन थाने के घोड़बंदर परिसर में किया गया।
ठाणे शहर के वाघबिल रोड पर गैलेक्सी टॉवर के सामने परिसर में शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपल, नीम व जामुन के पौधे लगाए गए । संस्था द्वारा 241वां पौधरोपण अभियान सम्पन्न किया गया। जिसमें संस्था से जुड़कर डॉ अजय सिंह, अजित सिंह, प्रमोद शाही, आलोक रंजन व अन्य स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण किया।इस अवसर पर संस्था के संथापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, अनिता विश्वकर्मा, सरिता सिंह, आर रविन्द्र अय्यर, श्यामाप्रसाद गुप्ता, आशीष सिंह, सूरज राजभर, सुधांशु विसोइ, मनीष सिंह व अन्य ने अपना श्रमदान किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें