ठाणे शहर में भाजपा का विजयोत्सव
ठाणे शहर में भाजपा का विजयोत्सव
ठाणे। ठाणे शहर में भाजपा द्वारा विजयोत्सव का आयोजन किया गया। विजयोत्सव का यह आयोजन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली आशातीत सफलता की खुशी में किया गया।महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की जोरदार जीत पर ठाणे शहर में भी उत्साह देखा गया । ठाणे भाजपा की ओर से ठाणे शहर में भी खुशियां मनाई गई । भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिला शक्ति ने एकजुट होकर विधान परिषद में मिली जीत को लेकर खुशियां मनाई। इस विजयोत्सव में एक दूसरे का मुंह भी मीठा किया गया। भाजपा विधायक संजय केलकर, भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष और विधायक निरंजन डावखरे की उपस्थिति में ठाणे शहर जिला भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खोपट स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर खुशियां मनाई ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें