ओबीसी जनगणना में गड़बड़ी

 ओबीसी जनगणना में गड़बड़ी


 जिलाधिकारी को दिया गया निवेदन


ठाणे। ओबीसी जनगणना में महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही के कारण कई तरह की त्रुटियों सामने आई है। ओबीसी वर्ग के राजकीय आरक्षण को कायम करवाने में राज्य की महाविकास आघाडी सरकार विफल रही ।   आनन-फानन में जो ओबीसी जनगणना  की गई, उसमें अनेकों खामियां हैं। इन मुद्दों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा शिष्टमंडल ने  गुस्से का इजहार किया।  
कहा गया कि आनन-फानन में राज्य सरकार ने जनगणना करवाई।  कम समय में काम किए जाने के कारण कई तरह की तकनीकी खामियां देखी गई है । जिस कारण भविष्य में और भी समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसी आशंका भाजपा नेताओं ने व्यक्त की।  भाजपा के शहर अध्यक्ष  निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में  भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा ठाणे जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर को निवेदन दिया गया।  भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया,   ठाणे शहर जिला अध्यक्ष निरंजन डावखरे,  विधायक संजय केलकर,ओबीसी मोर्चा ठाणे  शहराध्यक्ष सचिन केदारी, संघठन महासचिव किरण धतुरे, बाबू रामन्ना, महेश सपकाळे , घनश्याम भुयार, नरेश ठाकुर. आदि भी शिष्टमंडल में शामिल  थे। भाजपा शिष्टमंडल ने ठाणे जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर को निवेदन दिया।ओबीसी समाज की नाराज़गी  राज्य की महाविकास आघाडी सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य की महा विकास आघाडी सरकार ने जनगणना करवाने के दौरा दौरान कई तरह की तकनीकी गलतियां की है।  जिस कारण न्यायालय में ओबीसी जनगणना को लेकर सवाल खड़ा किए हैं। ऐसा भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सचिन केदारी का कहना था।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन