प्लास्टिक बेचने पर एक्शन
प्लास्टिक बेचने पर एक्शन
48 हजार दंड की वसूली
ठाणे। प्लास्टिक और थर्माकोल जैसी वस्तुओं के बिक्री पर पाबंदी लगी हुई है। इसके बाद भी शहर में बिक्री किया जा रहा है । ठाणे मनपा आयुक्त विपिन शर्मा के निर्देश पर मनपा अधिकारियों ने मनपा क्षेत्र में प्लास्टिक और थर्माकोल निर्मित वस्तुओं के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें दंडित भी किया ।कार्रवाई के दौरान 114 किलो प्लास्टिक बरामद कर ४८ हजार ५०० रुपये दंड वसूला गया। महाराष्ट्र अविघटनशील कचरा ( नियंत्रण ) कायदा २००६ अंतर्गत महाराष्ट्र शासन द्वारा प्लास्टिक व थर्माकोल इत्यादि से बनाए गए सामानों की बिक्री पर रोक है। इन वस्तुओं का उत्पादन उपयोग विक्री और भंडारण नहीं किया जा सकता । ठाणे शहर में इसका उल्लंघन करने की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। कार्रवाई ठाणे मनपा के नौ प्रभाग समिति क्षेत्रों में की गई ।कार्रवाई ठाणे महापालिका अतिरिक्त आयुक्त (२) संजय हेरवाडे, उप आयुक्त मनीष जोशी व आरोग्य अधिकारी डॉ. बालाजी हळदेकर के मार्गदर्शन में हुई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें