विश्व योग दिवस पर ठाणे में योग शिविर


 विश्व योग दिवस पर  ठाणे में योग शिविर 

ठाणे - विश्व योग दिवस पर ठाणे शहर में कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम  में शहर के उपवन तलाव के पास उपवन घाट पर शिवशांती प्रतिष्ठान द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव व शिवशांती प्रतिष्ठान की मार्गदर्शक श्वेता शालिनी शामिल हुई । उन्होंने सभी को योग दिवस के बारे में तथा योग के महत्व को बतलाया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए हमेशा योग करने का आग्रह किया। संस्था के संस्थापक व मार्गदर्शक विनय कुमार सिंह ने  संस्कार योग दिवस पर कहा  कि पिछले कई वर्षों से यह योग शिविर हर वर्ष मनाया जाता है। उन्हीने शिविर में आए सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।  आयोजित योग शिविर में में संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, पं राममिलन शुक्ला शास्त्री, क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह, सम्पादक धर्मेन्द्र उपाध्याय, रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, अनिता विश्वकर्मा, रविन्द्र अय्यर, आशीष सिंह व अन्य ने उपस्थिति दर्ज कराई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन