डांस बार और हुक्का पार्लर पर आफत
डांस बार और हुक्का पार्लर पर आफत
ठाणे। शहर में चलने वाले अवैध हुक्का पार्लर के साथ ही चलने वाले डांस बारोंक्षके खिलाफ भाजपा विधायक संजय केलकर ने लगातार पाठपुरावा किया। आखिरकार ठाणे पुलिस ऐसे बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने को बाध्य हुई । इस बारे में जानकारी देते हुए स्वयं केलकर ने बताया है कि अब तक 51 बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब तो राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विधायक संजय केलकर ने गत फरवरी माह से ही चलने वाले अवैध हुक्का पार्लर व डांस बार आदि के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इतना ही नहीं देर रात तक चलने वाले डांसबारों का भी मामला उन्होंने विधानसभा से लेकर राजभवन तक उठाया था। केलकर ने पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया था ।उन्होंने हुक्का पार्लर और डांस बारों से संबंधित साक्ष्य भी दिए।
आखिरकार कार्रवाई करने को ठाणे पुलिस विवश हुई। केलकर ने बताया कि नियमों और शर्तों का पालन नहीं करने वाले 51 बार और रेस्टोरेंट के पर कार्रवाई की गई है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में चलना चलने वाले डांस बार और हुक्का पार्लरों को लेकर विधायक केलकर ने 15 पुलिस स्टेशनों को पत्र लिखकर इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। इतना ही नहीं इस मामले को राज्य के गृहमंत्री के समक्ष भी उठाया गया था और उपलब्ध सबूत कराए गए थे। उनका आरोप था कि शहर में हुक्का पार्लर और डांस बार पूरी रात चलता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें