सत्ता के करीब पहुंचेगी एनसीपी
सत्ता के करीब पहुंचेगी एनसीपी
ठाणे। ठाणे मनपा में सत्ता के करीब पहुंचेगी एनसीपी। इस बात की उद्घोषणा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के समक्ष की गई।एनसीपी के वर्धापन दिवस के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए ठाणे शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे ने कहा कि आगामी ठाणे मनपा चुनाव में एनसीपी के नगरसेवकों की संख्या 23 से बढ़कर 59 पर पहुंचेगी। शहर स्थित पक्ष कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वे बोल रहे थे । इस अवसर पर ठाणे, पालघर महिलाध्यक्षा ऋताताई आव्हाड भी उपस्थित थीं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परांजपे ने कहा कि एनसीपी के अच्छे दिन आने वाले हैं। मनपा चुनाव को एनसीपी गंभीरता से ले रही है ।
विश्वास है कि ठाणे मनपा की सत्ता एनसीपी के हाथ में आएगी। परांजपे के इस उद्गार पर एनसीपी समर्थकों में भी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव सुहास देसाई, महिला कार्याध्यक्षा सुरेखाताई पाटील , युवक अध्यक्ष विक्रम खामकर, विद्यार्थी अध्यक्ष प्रफुल कांबळे, युवती अध्यक्षा पल्लवी जगताप, सामाजिक न्याय विभाग अध्यक्ष कैलास हावळे,ओबीसी सेल के गजानन चौधरी, अल्पसंख्यांक विभागाचे मुफ्ति अश्रफ , हुसेन मणियार, ज्येष्ठ नागरिक सेल के दिलीप नाईक, लीगल सेल क एड विनोद ऊतेकर, असंघटित कामगार सेल के राजू चापले, व्यापारी सेल के दिपक क्षत्रिय और सोशल मीडिया के जतीन कोठारी आदि भी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों ने संकल्प बंद होकर पार्टी के लिए काम करने का विश्वास जताया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें