तालाब में डूबने से युवक की मौत
तालाब में डूबने से युवक की मौत
ठाणे। डायघर पुलिस थाने अंतर्गत शिलफाटा के दोस्ती संकुल में रहने वाले 18 वर्षीय युवक सोमवार को खड़ेश्वर तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
ठाणे मनपा आपत्ति व्यवस्थापन विभाग और ठाणे दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। वोट और स्कूबा डायवर्स की मदद से युवक को खोजने का अभियान शुरू हुआ। मतीउल्ला उल्ला खान नामक 18 वर्षीय युवक का मृत शरीर दे रात में बचाव दल को मिला। डेड बाडी निकाल कर उसे डाकघर पुलिस के हवाले किया गया है। मृतक मतीउल्ला उल्ला खान (१८) शिलफाटा के दोस्ती इमारत में रहता था । सोमवार को खरडी गांव, खडके पाडा, दिवा, ठाणे तालाब में तैरने गया। लेकिन उसे तैरना नहीं आता आता था। जिस कारण वह गहरे पानी में गया। तैरना नहीं आने के कारण वह डूब गया। बचाव दल ने रात भर युवक की लाश खोजने के लिए अभियान चलाया। देर रात में युवक की लाश बरामद हो पाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें