दिसंबर तक डाटाबेस होंगे आधार लिंक

 दिसंबर तक डाटाबेस  होंगे  आधार लिंक 

ठाणे। पोषण आहार, विविध रियायत और व्यक्तिगत लाभकारी योजना के जिला के सभी लाभार्थियों का डेटाबेस तैयार कर उसे दिसंबर 2022 के अंत तक आधार से लिंक करने का निर्देश दिया गया है। 
 
1 जनवरी 2023 से योजना निधि का वितरण करने का निर्देश वित्त विभाग ने दिया है।  इस बात को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्देश योजना लाभार्थियों को दिए गए है। राज्य शासन के आदिवासी विकास, सामाजिक न्याय व विशेष सहायता, अन्य पिछडे बहुजन कल्याण, अल्पसंख्यक विकास, कौशल्य विकास व उद्योजकता, शालेय शिक्षण व क्रीडा, उच्च व तंत्र शिक्षण, वैद्यकीय शिक्षण व औषधि के साथ ही महिला व बालविकास विभाग के मार्फत पोषण आहार, विविध रियायतें व वैयक्तिक लाभकारी योजनाओं पर अमल किया जा रहा है।  पात्र लाभार्थी इस योजना के लाभ उठाने से वंचित नहीं रहे,  इसी बात को ध्यान में रखते हुए उक्त निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे योजना लाभार्थियों का डेटाबेस तैयार कर उसे दिसंबर 2022 के अंत तक आधार से लिंक करवाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुर्घटना बीमा शिविर का आयोजन