अभिनेता नीरज भारद्वाज भोपाल में रच रहे है,'साज़िश
अभिनेता नीरज भारद्वाज भोपाल में रच रहे है,'साज़िश
वेब सिरीज़ 'साज़िश' की शूटिंग कर रहे है नीरज भारद्वाज
फ़िल्म व टीवी के दिग्गज व मशहूर अभिनेता नीरज भारद्वाज भोपाल के कलुआ खुर्द में वेब सीरीज़ 'साज़िश' की शूटिंग कर रहे हैं, जोकि जल्द ही डिज़नी हॉट स्टार पर आएगा। इसके निर्माता कर्नल एस. एस पटनायक है और निर्देशक हीरालाल खत्री है।
वेब सिरीज़ 'साज़िश' के मुख्य कलाकार नीरज भारद्वाज,मुग्धा गोडसे,शाहबाज़ खान, रज़ा मुराद, मुस्ताख़ खान और हीरो देव मनारिया हैं। इसके स्क्रीनप्ले व संवाद विनोद वत्स,विकास वशिष्ठ व अजय है।इसके कैमरामैन मनीष व्याश व अमर व्यास है,संगीत मनीष भानूशाली हैं।इसके निर्माता कर्नल एस एस पटनायक , सह निर्माता देव मनारिया व कार्यकारी निर्माता अनु मद्रासी हैं। यह जल्द ही डिज़नी हॉटस्टार पर आएगा। इसकी शूटिंग भोपाल में चल रही है, इसके बाद बड़ोदरा में होगी। वैसे नीरज् भारद्वाज् कि जल्द ही एक वेबसीरीज मडगॉव मर्डर केस आप लोगों के बीच आनेवाली है।उसकी शूटिंग पुरी हो चुकी है।उसमें नीरज भारद्वाज मशहूर अदाकारा जीनत अमान के साथ नज़र आएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें