राज्यपाल के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण
राज्यपाल के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर मुंबई के कामा हॉस्पिटल व तंत्र शिक्षण संचनालय के परिसर में महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासंघ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट धनंजय सिंह के निर्देशन और प्राध्यापक मनोज देशमुख के विशेष सहयोग से किया गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान संचालक तंत्र शिक्षण संस्थान के डॉक्टर अभय वाघ व अन्य विशेष अधिकारी भी उपस्थित थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में महासंघ के सचिव गजेंद्र सिंह तोमर , कुँवर राकेश तोमर , सोनू सिंह सुरीला व अधिवक्ता अमित सिंह ने विशेष सहयोग दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें