प्रशासनिक विफलता के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
प्रशासनिक विफलता के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
ठाणे। ठाणे कांग्रेस द्वारा ठाणे मनपा के नौपाड़ा प्रभाग समिति कार्यालय पर हल्लाबोल विरोध आंदोलन किया गया । ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण की अगुवाई में इस विरोध आंदोलन के दौरान मनपा प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। कहां गया कि प्रशासनिक विफलता और भ्रष्टाचार को लेकर यह विरोध आंदोलन किया गया है।
शहर के नौपाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र में भी नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं हो पाया है । अवैध निर्माण कार्य चल रहे हैं । सड़कों की भी स्थिति खराब है । नाले और गटर भारी बारिश के दौरान खतरनाक हो सकते हैं। इन्हीं मामलों को लेकर कांग्रेस द्वारा विरोध आंदोलन किया गया।
कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मनपा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि अधिकारी भी भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगे हुए हैं । हल्लाबोला विरोध आंदोलन में ठाणे शहर काँग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस ओबीसी संघटक सुरेश पाटिलखेडे, प्रदेश सदस्य राजेश जाधव, प्रदेश सदस्य सुखदेव घोलप, ठाणे काँग्रेस ओबीसी अध्यक्ष राहुल पिंगळे, ठाणे जिला काँग्रेस खजिनदार शिरीष घरत, ठाणे शहर उपाध्यक्ष भालचंद्र महाडिक, ठाणे शहर सेवादल अध्यक्ष शेखर पाटील, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष जोशी,क्षठाणे शहर सचिव मुन्ना राजूरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष दर्शना राऊत,, ठाणे शहर महासचिव माधुरी रांगले, मनवाधिकार महासचिव डॉ जयेश परमार, ठाणे शहर सचिव नारायण राऊत, उपाध्यक्ष सलीम खान, ब्लॉक कार्याध्यक्ष गणेश अहिरे आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्शाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें