सैकड़ों युवाओं ने थामा एनसीपी का दामन
सैकड़ों युवाओं ने थामा एनसीपी का दामन
ठाणे। ठाणे शहर के कोपरी पांचपाखाडी विधानसभा छेत्र में ncp ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। इस विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने ncp की सदस्यता ग्रहण की। ncp के ठाणे अध्यक्ष आनंद परांजपे और ncp के यूथ अध्यक्ष विक्रम खामकर की उपस्थिति में युवाओं ने ncp सी सदस्यता ग्रहण की। आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं का जोरदार स्वागत किया गया।
येक्षसभी युवा कोपरी पांचपाखाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लुईसवाडी और अंबिका नगर के रहने वाले हैं। इसी भाग में रहने वाले युवा दर्शन महाडिक, ओंकार महाडिक, राकेश चव्हाण, राहुल जगताप, सुमीत जगताप, आकाश भगत, पारस तुपे के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने ncp में प्रवेश लिया। सभी युवा स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। आनंद परांजपे ने इन युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें शीघ्र ही पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिएजाएंगे। उन्होंने बताया कि एनसीपी के 23 वे वर्धापन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार और राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र अवार्ड के मार्गनिर्देशन में इन युवाओं ने एनसीपी की सदस्यता ग्रहण की है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान महासचिव प्रभाकर सावंत, रवींद्र पालव, विधानसभाध्यक्ष विजय भामरे, अजित सावंत, समीर पेंढारे, रत्नेश दुबे, आदि के साथ ही अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें